फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दूसरी वरीयता सूची में शामिल 376 छात्रों ने लिए दाखिले

Thu, 21 Aug 2025 11:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दूसरी वरीयता सूची में शामिल 376 छात्रों ने दाखिले लिए। विभिन्न कोर्सों में प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। इस मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने इस सत्र में कॉलेजों को ही मेरिट तैयार कर समर्थ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। 22 अगस्त की शाम को कॉलेजों में मेरिट चस्पा की गई। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई।

मेरिट में शामिल छात्रों ने प्रोस्पेक्टस खरीदा और प्रवेश की प्रक्रिया में भाग लिया। एसएसवी पीजी कॉलेज में विभिन्न कोर्सों में 110 से अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया। जबकि एकेपी पीजी कॉलेज में अभी तक बीए में 157 और बीकॉम में नौ प्रवेश हो चुके हैं। दोनों ही कॉलेजों में 376 छात्रों ने दाखिले लिए। इस मेरिट में चयनित छात्रों को 23 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन



कोट -दूसरी वरीयता सूची में शामिल छात्रों को बृहस्पतिवार को प्रवेश दिलाया गया। 23 अगस्त तक इस मेरिट में चयनित छात्र प्रवेश ले सकते हैं। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें