संवाद न्यूज एजेंसी हापुड़। लोकसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीओ और सीओ ने शहर की शस्त्र लाइसेंस दुकानों का सत्यापन किया। इस दौरान दुकानों पर मौजूद स्टॉक की रजिस्टर से मिलान किया गया। चुनाव को लेकर दुकानदारों को आवश्यक सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए।
एसडीएम शुभम श्रीवास्तव और सीओ वरुण मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान बताया कि दुकानों पर बिके कारतूस, स्टॉक से रजिस्टर का मिलान और असलहों की बिक्री व जमा हथियारों की जांच की जा रही है। सभी दुकानों पर किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई। अब सत्यापन की रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी। उन्होंने दुकानदारों पर रिकार्ड पूरी तरह से दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं, एडीएम संदीप सिंह ने बताया कि जिले में 4602 शस्त्रधारक हैं, इसमें 600 ने ही शस्त्र जमा कराए हैं, बाकी शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जारी है।