फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मसूरी औद्योगिक क्षेत्र में बना जिले का वाहन स्क्रैप सेंटर

Sat, 24 Feb 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। समय सीमा पूरी कर चुके वाहनों को स्क्रैप बनाने के लिए मसूरी औद्योगिक क्षेत्र में जिले का वाहन स्क्रैप सेंटर बनाया गया है। एक निजी कंपनी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन एकड़ किराये की भूमि पर संचलित स्क्रैप सेंटर के निर्माण में करीब तीन करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सेंटर में रोजाना 40-50 कंडम वाहन स्क्रैप की क्षमता है।
विज्ञापन


एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए वाहन कबाड़ नीति लागू की गई थी। डीजल वाहनों को 10 वर्ष और पेट्रोलवाहनों को 15 वर्ष बाद कबाड़ घोषित करने के बाद उन्हें स्क्रैप किया जाना था। हालांकि, जिले में कई वर्षो से वाहन स्क्रैप सेंटर बनाने की प्रक्रिया चल रही थी।

स्क्रैप सेंटर न होने के कारण करीब 25 हजार वाहन अपनी समय सीमा पूरी करने के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे थे। इनमें सबसे अधिक संख्या दो पहिया वाहनों की है। ऐसे वाहनों को परिवहन निगम ने कबाड़ घोषित कर दिया था।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए निजी फर्म से आवेदन मांगे थे। जिसके बाद ग्रांड ग्लोबल जंकयार्ड एंड रिसाइकिलिंग फर्म ने मसूरी औद्योगिक क्षेत्र के रावली में तीन एकड़ भूमि में स्क्रैप सेंटर बनाया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बने सेंटर पर 50 से 60 वाहनों को स्क्रैप करने की क्षमता है। (संवाद)



वाहन स्क्रैप कराने का मिलेगा प्रमाण पत्र-

स्क्रैप सेंटर पर वाहन स्वामी को सीधा वाहन लेकर पहुंचना होगा। वाहनों के दस्तावेजों जी जांच के बाद वाहन का वजन किया जाएगा और अलग अलग चरणों में वाहन के पार्ट को अलग अलग किया जाएगा। वाहन बेचने पर प्रमाण पत्र भी मिलेगा। नया वाहन खरीदते समय प्रमाण पत्र दिखाने पर वाहन के टैक्स में 15 से 20 फीसदी की छूट भी मिलेगी।

कोट -

पुराने वाहनों के स्क्रैप होने से प्रदूषण का ग्राफ कम होगा। साथ ही वाहन स्वामियों को प्रमाण पत्र मिलेगा, जिससे नए वाहन खरीद में भी उनको छूट मिल सकेगी। - अनद सेठी, स्क्रैप सेंटर के प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें