पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में लाखन अंडरपास पर बृहस्पतिवार सुबह कार की टक्कर से स्कूटर रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त करते हुए परिजनों को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति स्कूटर के इंजन से बने रिक्शा को लेकर गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रहा था। जब वह लाखन अंडरपास पर पहुंचा इसी दौरान पीछे से आई अज्ञात कार ने रिक्शे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान इश्तिकार निवासी आजाद नगर, जिला रामपुर के रूप में हुई। वह फिलहाल गाजियाबाद में मजदूरी करता था और बृहस्पतिवार सुबह अपने रिक्शे से रामपुर लौट रहा था।
विज्ञापन
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि हादसे में शामिल कार का पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।