फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा पांच तक के सभी स्कूल 22 तक बंद

Thu, 19 Jan 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्कूल 22 तक बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शीतलहर के चलते बृहस्पतिवार दोपहर जिलाधिकारी ने जिले के कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों में 22 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के स्कूल समय में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


आदेश न मानने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है। ऐसे में सुबह सवेरे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर थे। इसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी।

इसे देखते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कक्षा पांच तक के सभी स्कूलों को 22 तक बंद करने की घोषणा की है। ऐेसे में अब स्कूल तीन दिन के अवकाश के बाद 23 जनवरी को खुलेंगे। इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूल 22 तक बंद रहेंगे। निरीक्षण के दौरान स्कूल खुला मिलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कई दिन से कड़ाके की सर्दी के बाद बृहस्पतिवार को चटख धूप से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह हल्का कोहरा और फिर तेज धूप से मौसम खुशगवार रहा। बता दें कि इस बार कभी अधिक सर्दी तो कभी गर्माहट के अहसास के साथ मौसम करवट लेता रहा।

पहाड़ों पर बर्फबारी होने और बादल छाए रहने से पिछले कई दिन से ठंड का दौर जारी रहा लेकिन बृहस्पतिवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 05 डिग्री सेल्सियस रहा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 05 व शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार मौसम बदलने की संभावना बन रही है। धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है, लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रही तो ठंड का दौर अभी जारी रह सकता है।

मौसम खुशगवार होने से बृहस्पतिवार को बाजारों में भी चहल-पहल रही। कोहरा और शीत लहर के कारण एक सप्ताह से बाजार सुनसान पड़े थे। बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के मुख्य बाजारों में रौनक रही। शादी ब्याह की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें