फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: प्लॉट बेचने के नाम पर सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 73 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सरकारी बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर राजेश कुमार तेवतिया से एक व्यक्ति ने 73 लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर हत्या की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

राजेश कुमार तेवतिया ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात थाना देहात क्षेत्र के जरोठी रोड गीता कॉलोनी निवासी वरुण कौशिक से हुई थी। वरुण कौशिक संपत्ति की खरीद फरोख्त का काम करता है। जरोठी रोड पर उसे एक प्लॉट दिखाया था। जिसके बाद दोनों के बीच प्लाट का सौदा हो गया। बयाने के तौर पर पीड़ित ने उसे छह लाख रुपये दे दिए थे। आरोपी ने प्लॉट का फर्जी समझौता पत्र तैयार कर दिया था। जबकि प्लाट के मालिक संजीव गर्ग का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। इसके बाद भी आरोपी ने कुछ और प्लाट दिलाने के नाम पर उससे करीब 73 लाख रुपये ठग लिए। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले में गीता कालोनी के वरुण कौशिक, गौरव और सुभाष नगर के ललित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें