फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुलिसकर्मी दंपती के घर दिनदहाड़े लाखों के गहने व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बेखौफ चोर अब पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्यागी नगर में चोर दिनदहाड़े पुलिसकर्मी दंपती के मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। घटना से आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मोहल्ला त्यागी नगर निवासी नीतू तोमर ने दी तहरीर में बताया कि वह और उनके पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। नीतू की तैनाती फिलहाल बुलंदशहर में है। जबकि पति हापुड़ कचहरी चौकी पर तैनात हैं। दोनों यहां अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह दंपती अपनी-अपनी ड्यूटी पर गए थे। दोपहर के वक्त करीब एक बजे मकान का ताला लगाकर दोनों बच्चों पड़ोसी के घर खेलने के लिए चले गए। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर दो सोने चेन, तीन सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पड़ोसियों ने दंपती को चोरी की सूचना दी। दिन दहाड़े मुख्य मोहल्ले में हुई चोरी की घटनाओं से लोगों में रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें