हापुड़। सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सिमरौली निवासी एक युवक से 4.20 लाख रुपये ठग लिए। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सिमरौली निवासी समर ने बताया कि उसके कुछ दिन पहले उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मेसेज भेजा। मेसेज में युवक को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया और इसके बाद उसे इंस्टाग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया। जिसमें कुछ और लोग भी जुड़े थे। आरोपियों ने उसे ठग कर कई बार में 4.20 लाख रुपये खातों में डलवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे बातें करनी बंद कर दी और ग्रुप को डिलीट कर दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि मामला साइबर ठगी से जुड़ा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।