फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवक से कार लूटने का प्रयास

Fri, 11 Aug 2023 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गुलावठी से मेरठ लौट रहे युवक को कुराना टोल के पास बाइक सवार युवकों ने रोककर कार लूटने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर टोल कर्मी पहुंच गए और आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मेरठ के पूठा रामनगर निवासी गौरव ने बताया कि उसका पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम है। नौ अगस्त को वह जिला बुलंदशहर के गुलावठी के हिमांशु गुप्ता के पास आया था। यहां उसने एक लाख 92 हजार रुपये में एक व्यक्ति से पुरानी कार खरीदी। शाम के समय कार को लेकर वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाना हाफिजपुर क्षेत्र के कुराना टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर तीन लोग आए और उसकी कार में पंचर होने की बात कहते हुए रोक लिया। आरोपियों ने रुकते ही उसे पीटना शुरू कर कार से बाहर खींचने का प्रयास किया। इसके बाद आरोपियों ने कार लूटकर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर टोल कर्मी पहुंच गए और आरोपी बाइक छोड़कर फरार हो गए। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में जिला बुलंदशहर के गुलावठी निवासी कपिल व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें