फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रकम दोगुना करने के लालच में बेचा मकान, शातिरों ने हड़पे 13.54 लाख

Thu, 19 Oct 2023 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदनगर दादरी निवासी एक व्यक्ति से कुछ लोगों ने एक कंपनी में पैसा लगवाकर उसे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 13.54 लाख रुपये हड़प लिए। इसके लिए व्यक्ति ने अपना मकान तक बेच दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव अहमदनगर दादरी निवासी मईनुद्दीन ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी गांव ददायरा निवासी कुछ लोगों से मुलाकात हुई थी। इन लोगों ने उसे बताया कि ये लोग एक ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं। कंपनी में जो भी निवेश करता है, उसका निश्चित रूप से 15 से 16 प्रतिशत रिटर्न प्रतिमाह दिया जाता है। आरोपियों की बातों में आकर उसने अपना मकान बेचकर 11,14000 रुपये इन लोगों को आरटीजीएस कर दिए। इसके बाद दो लाख 40 हजार रुपये नकद आरोपियों को दिए। आरोपियों ने कुछ समय महीने रिटर्न देकर रुपये देने बंद कर दिए। जब उसने कंपनी के लोगों से इस बात की जानकारी की तो इन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर की तबीयत खराब होने के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है। काफी समय बीतने के बाद भी अब तक उसे मुनाफा नहीं मिल पाया है। जब उसने गांव में पहुंचकर इस मामले की जानकारी की तो उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपना मकान बेचकर कंपनी में पैसा लगाया था, इस वजह से वह भूखमरी और दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गया है। एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें