गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान वांछित आरोपी के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी, जिसमें आरोपी रासिद निवासी नंगला साहू थाना भावनपुर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो समेत जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। संवाद