सिंभावली। सुभाष विहार कालोनी निवासी सौरभ ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि बुधवार की रात उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जिस पर उसके ममेरे भाई की फोटो लगी हुई थी। मैसेज करने वाले ने उसे कुछ पैसों की आवश्यकता होने की बात कही। जिसने एक बैंक खाता नंबर देते हुए उसने 12 हजार रुपये भेजने के लिए कहा। ममेरा भाई होने के चलते उसने 12 हजार रुपये इस खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके बाद उसने इस मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया, तो नंबर बंद मिला। जिसके चलते उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।