फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सात घंटे देरी से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सत्याग्रह एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन आई। इसके अलावा अवध असम, पद्मावत, नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से आईं। इसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जा रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस सात घंटे, डिब्रूगढ़ से चलकर लालगढ़ जंक्शन को जा रही अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जा रही पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, प्रयागराज संगम से सहारनपुर को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 30 मिनट, बनारस से नई दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, मुरादाबाद जंक्शन से गाजियाबाद जंक्शन जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे की देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आई।
वहीं राधिकापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, लखनऊ जंक्शन से मेरठ को जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, कासगंज जंक्शन से नई दिल्ली जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर जंक्शन से सहरसा जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटा, सहरसा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन एक घंटा, जैसलमेर से काठगोदाम को जा रही रानीखेत एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से आई। ट्रेनों का संचालन बिगड़ने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों का संचालन पीछे से ही देरी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें