फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज से चार मई तक निरस्त रहेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस

Sat, 12 Apr 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गोरखपुर में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 13 अप्रैल से चार मई तक आनंद विहार से रक्सौल के बीच चलने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन निरस्त रहेगा।
विज्ञापन


रक्सौल से चलकर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह के समय गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और पिलखुवा रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में दैनिक रेलयात्री गाजियाबाद, आनंद विहार जाने के लिए यात्रा करते हैं।

लेकिन गोरखपुर यार्ड में शुरु हुए रिमॉडलिंग कार्य के चलते अगले 20 दिन तक सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को निरस्त किया गया है। 14 अप्रैल से चार मई तक ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा, जिस कारण दैनिक रेलयात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है गोरखपुर में होने वाले रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया है। ऐसे में यात्री अन्य ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें