फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! सतपाल भी हुए थे कारगिल में शहीद...

Tue, 26 Jul 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
kargil - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘साहब! हमारे गांव के सतपाल भी कारगिल के युद्ध में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। आप शायद सतपाल को भूल गए, क्योंकि जहां कारगिल विजय दिवस पर पूरे देश में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, वहीं सतपाल की समाधि सूनी पड़ी थी।
विज्ञापन


न तो कोई जनप्रतिनिधि और न ही कोई अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा...। ’ यह शिकायत लुहारी गांव के उन सभी ग्रामीणों की है जो मंगलवार को पूरे दिन अपने वीर सपूत सतपाल की समाधि पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इंतजार करते रहे।

कारगिल युद्ध की जीत के उपलक्ष्य में मंगलवार को समूचे देश में जश्न मनाया गया। इसमें हर किसी ने शहीदों की वीरता का गुणगान कर उनके बलिदान को याद किया। इस युद्ध में गांव लुहारी के सैनिक सतपाल भी शहीद हुए थे
विज्ञापन


लेकिन किसी भी राजनेता या अधिकारी ने उनके पैतृक गांव में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि देना मुनासिब नहीं समझा। इतना ही नहीं जिला और तहसील स्तर से लेकर थाने का कोई दारोगा भी शहीद सतपाल को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा।

वैसे तो आसपास के गांवों से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग समाधि पर पहुंचे और शहीद की वीरता का गुणगान भी किया लेकिन हर किसी के चेहरे पर इस बात की टीस साफ दिख रही थी कि जनप्रतिनिधियों के साथ ही पुलिस-प्रशासन का कोई भी अफसर शहीद को याद करने गांव में नहीं पहुंचा।

ग्राम प्रधान अय्यूब अली, राजकुमार, राजपाल, विवेक का कहना है कि शहीद की इस अनदेखी से हर किसी को गहरी चोट पहुंची है।

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर पंचायत बाबूगढ़ में दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युद्ध में शहीद जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

जिले के उदयपुर गांव के चमन सिंह और लुहारी गांव के सतपाल कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। नगर पंचायत बाबूगढ़ में हुए कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रिटायर्ड फौजी रतन सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा हर भारतीय का कर्तव्य है।

बसपा के पूर्व सभासद अजय सिंह जयंत ने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इस दौरान देश के 54 वीर जवान शहीद हो गए थे। इनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर रवि प्रकाश, डॉ. एसके राय, अमित कुमार, पवन कुमार जाटव, महेश चंद शर्मा, इस्लामुद्दीन सैफी, जावेद चन्ना, डॉ. शराफत अली सैफी, हर्ष कुमार, धर्मेंद्र शर्मा व कर्मवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 न्यू शिवपुरी स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयभगवान शर्मा ने कहा कि हमारे देश के जांबाज जवानों ने अपनी जान पर खेलकर कारगिल में विजय दिलाई। हमें शहीद जवानों की कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाकर देश सेवा का जज्बा अपने अंदर विकसित करना चाहिए।

इस दौरान कार्यक्रम में बच्चों ने पार्क, फाउंटेन, कार्टून पेंटिंग, बोट, फ्लावर पॉट, सोलर सिस्टम,  सोलर पैनल, विंड एनर्जी आदि मॉडल बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल मुकुंद सिंह ने की।

इस दौरान लक्ष्य, मान्या, साक्षी, अनमोल, रिया, राम, दक्ष, सक्षम, दीप, वंशिका, विशाखा, आकाशी, शताक्षी, वैष्णवी, मानवी, दृष्टि, मान्या, वेदांश, कुश, आयुष आदि का मॉडल श्रेष्ठ रहा।

गांव अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल मार्च निकाला।

प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी को जांबाज सैनिकों के पद चिन्हों पर चलते हुए देश सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। स्टूडेंट्स को देश के रक्षक बनने की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को अपना मानसिक व शारीरिक विकास कर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। डीएन गौड़ व बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने दुश्मनों को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। इस दौरान स्टूडेंट्स ने दो मिनट का मौन रख युद्ध में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजली दी।

कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों की वीरता का गुणगान कर राष्ट्रहित से जुडे़ कामों में बढ़-चढ़कर भागीदार बनने का संकल्प लिया गया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में गढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी पहुंचे भाजयुमो जिला महामंत्री दीपक भाटी,

प्रदेश कार्य समिति सदस्य जितेंद्र प्रताप कुशवाहा, अंकुर सिरोही, आशीष चौधरी, सोनू सिवाल, अंकित त्यागी, मनोज चौधरी ने शहीद सतपाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं डेहरा कुटी पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को नमन करते हुए राजकुमार प्रधान, निवेश तोमर, सचिन चौहान, मुकेश प्रधान, प्रेमपाल, लखेंद्र चौहान, हरिओम, सुदेश ने सैनिकों की शहादत और उनकी वीरता का गुणगान किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें