हापुड़। सॉफ्टवेयर के अपग्रेड होने के कारण रविवार (आज) और सोमवार को ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी कार्य बंद रहेंगे। यहां तक कि लोग लाइसेंस के लिए सारथी पोर्टल पर आवेदन तक नहीं कर कसेंगे।
एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने पत्र जारी किया है। जिसमें स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में केएमएस कार्य हेतु सॉफ्टवेयर के वर्तमान संचालित वर्जन को अपग्रेड कर वर्जन दो में अपडेट किया जाएगा। जिसके कारण दो और तीन जून को डीएल से संबंधित कार्य स्थगित रहेगा। इसके कारण लोग सारथी पोर्टल पर डीएल से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आवेदन तक नहीं कर सकते हैं। बता दें कि जिले में लगभग प्रतिदिन 60 से 65 डीएल संबंधी कार्य उपसंभागीय कार्यालय में होते हैं।