फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बनकर बच्चों ने बांटे उपहार

Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में बुधवार को क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई स्कूलों में प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर आकर्षक उपहार भी भेंट किए।
विज्ञापन

 
हापुड़ के न्यू शिवपुरी स्थित ट्यूलिप किड्स इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्या नीलम धीर ने बताया कि प्रतियोगिता में मिष्ठी, लविश, राशि, वंश, लविशा, गौरिका, नक्ष, भव्या, नितांत, हृदय, स्निग्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्रीनगर स्थित अमेरिकन किड्स प्ले स्कूल में क्रिसमस डे  पर बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा धारण की। मुख्य अतिथि डॉ.अंजना सक्सेना, गीता छाबड़ा व राहुल नेलसन रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रबंधक अमिताभ गुप्ता और शालिनी गुप्ता, सीमा अग्रवाल, वैशाली शर्मा, पूजा बांगा, आकांश, रमन कौर, भावना आदि का सहयोग रहा। लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल में भी क्रिसमस मनाया गया। 

स्कूल प्रबंधक सुशीला अग्रवाल ने बच्चों को उपहार भेंट किए।  यामिनी, प्रियंका, बबीता, हुमा, सोनी, रिया आदि का सहयोग रहा। बाबूगढ़ स्थित दिवान ग्लोबल स्कूल में भी क्रिसमस डे मनाया गया। प्रधानाचार्या रजनी चौधरी, लीना, मनीषा, उमा, हरप्रीत कौर आदि मौजूद रहीं।

गढ़ में मेरठ रोड स्थित डीआर इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को क्रिसमस मनाया गया। कार्यक्रम का   शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन देवराज त्यागी ने प्रभू यीशु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान एडीएम हरिश्चंद्र, एसडीएम केबी सिंह और कॉलेज प्रबंधक डॉ.संदीप त्यागी माैजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें