फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई थी संजय की हत्या

Wed, 12 Feb 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में 45 वर्षीय संजय वाल्मीकि की हत्या के मामले में उनके सगे भांजे मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय की तीन दिन पहले ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने संजय द्वारा संपत्ति में हिस्सा न देने और आए दिन गाली गलौज और तानों से तंग आकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक संजय ने अपने ही साले विनोद की विधवा पत्नी नंदी को अपने घर पर रख लिया। उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। नंदी के बेटे मोहित और सोनित भी संजय के घर आकर रहने लगे। तीन दिन पूर्व संजय की हत्या कर दी गई। संजय के बेटे रितिक की तहरीर पर नंदी, मोहित, सोनित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बुधवार को पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित ने बताया कि वह संजय से संपत्ति अपने नाम कराने की मांग कर रहे थे। लेकिन संजय ने संपत्ति अपनी पहली पत्नी के बच्चों के नाम करने की जिद पकड़ी हुई थी। इतना ही नहीं, मृतक उन्हें घर पर खाना खाने के दौरान ताने देता था। वहीं, शराब पीकर उनकी पिटाई भी करता था।

अपमान सहन न होने पर कर दी हत्या

इस अपमान को वह पिछले काफी समय से सहन कर रहे थे। सोमवार को भी संजय ने उन्हें संपत्ति में हिस्सा देने से मना किया। मृतक ने अभद्रता करते हुए अपमानित भी किया। इस अपमान को वह सहन नहीं कर पाए। उसने अपनी मां और भाई के साथ मिलकर संजय पर ईंट और डंडे से हमला कर दिया। फूफा की मौत होने के बाद उन्होंने शव को चारपाई पर डाला और उसपर कंबल डालकर भाग गए।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और डंडा बरामद कर लिया गया है। नंदी और सोनित की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें