फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्रेन हेमरेज से हुई थी संजय की मौत, हिरासत में लिए दो आरोपी

Thu, 25 Sep 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी में दुकान संचालक संजय की झगड़ा रोकने के दौरान पिटाई से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में ब्रेन हेमरेज कारण पाया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में परचून की दुकान संचालक संजय (48 वर्ष) की मारपीट के दौरान बीच-बचाव कराते समय घायल होने पर मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव निवासी सात लोगों के खिलाफ पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतक की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी संजय गांव में परचून की दुकान करते थे। उनके भाई सुंदर गांव में हलवाई की दुकान करते हैं। बुधवार की सुबह सुंदर सिंह के बेटे सचिन का गांव निवासी राजवीर सिंह से जलेबी के रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ देर के बाद राजवीर अपने परिजन सतवीर सिंह, संजीव, अमित, अजित, अंकित और प्रिंस के साथ वहां पहुंचा और सचिन के साथ हाथापाई करने लगा। इसी को देखकर संजय वहां पहुंचा और बीच बचाव कराने का प्रयास किया, जहां आरोपियों ने संजय को भी बेरहमी से पीटा। हालत बिगड़ने पर संजय को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संजय की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज से होना पाया गया है। कोतवाली पुलिस ने जांच के लिए दो नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच कराते हुए अन्य आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें