फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान इससे भी अधिक बुरे हश्र के हकदार: संगीत सोम

Tue, 07 Nov 2023 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। भाजपा से सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि आजम खां को जिस प्रकार की सजा मिल रही है, वह इससे भी बुरे हश्र के हकदार हैं। जिन्हें अपने एनकाउंटर से डर लग रहा है, उन्होंने कवाल कांड के दौरान खून से सने लोगों को थाने से छुड़वाया था। वे मंगलवार को मोहल्ला रघुवीर गंज में विकास गोयल विक्की के आवास पर आयोजित स्वागत के दौरान बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दूसरे दल चुनाव जीतने के बाद अगले चुनाव की तैयारियों में लग जाते हैं। लेकिन भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा शुरू से लोगों की सेवा और कार्यों में जुट जाती है। जिसके परिणाम यह है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा का चुनाव जीतेगी। उन्होंने एक देश एक कानून और जनसंख्या कानून की वकालत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से एक वर्ग विशेष की आबादी देश में बढ़ रही है, उसे देखते हुए जनसंख्या कानून के लागू होने की आवश्यकता है। इजराइल द्वारा किए गए हमले के मामले में उन्होंने कहा कि इजराइल जो फिलीस्तीन पर कर रहा है, उसे अब से कई साल पहले कर देना चाहिए था। वह फिलीस्तीन को बिल्कुल सही सबक सिखा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, अमित गोयल सिंपल, विकल्प गोयल, कुबेर गोयल, दिनेश त्यागी, डॉ. पायल गुप्ता, विपिन गुप्ता, प्रदीप त्यागी, विकास गर्ग, सभासद आदित्य सूद, भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुमित पार्चा, राजेश शर्मा एडवोकेट, कैलाश चंद गुप्ता, संजय खजांची, सोनू गुरुबख्श, रामपाल सिंह, कैलाश चंद गुप्ता, विकास गुड्डू, सुयश वशिष्ठ, राजू शर्मा, रवि मोहन गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें