फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस आई छह घंटे लेट

Thu, 10 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। हापुड़ स्टेशन पर आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही है। बृहस्पतिवार को संगम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से आई। जिस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण रेलवे का संचालन बेपटरी हो गया है। बृहस्पतिवार को भी बरेली से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस निर्धारित समय से 45 मिनट की देरी से आई। इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची।

फैजाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट की देरी से आई। अवध-आसाम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से आई। इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण पीछे से ही ट्रेनें हो रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें