फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते संगम रद्द, कई ट्रेनें लेट

Thu, 08 Dec 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
कई ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोहरे ने ट्रेनों की चाल पूरी तरह से बिगाड़ दी है। पिछले तीन दिन से पड़ रहे जबरदस्त कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को संगम एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। इसके अलावा सत्याग्रह समेत सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से हापुड़ पहुंचीं।
विज्ञापन


ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों स्टेशन पर ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। बृहस्पतिवार को देरी से चलने के कारण संगम एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 7.35 बजे से साढ़े सात घंटे की देरी से पहुंची। जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस के आने का समय 7.13 बजे है। लेकिन ये ट्रेन साढ़े चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन


आलाहजरत अपने निर्धारित समय 9.45 बजे न आकर 1 घंटा 25 मिनट की देरी से आई। पदमावत एक्सप्रेस 5 बजे न आकर चार घंटे देरी से पहुंची। जबकि, लखनऊ मेल पांच घंटे देरी से हापुड़ पहुंची।

इंटरसिटी एक्सप्रेस 8.25 बजे निर्धारित समय पर न आकर करीब 50 मिनट की देरी से आई। राज्यरानी एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से पहुंची।

स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे ने ट्रेनों के संचालन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। हालांकि, यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ट्रेनों के समय सारणी को जल्दी जल्दी अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें