रेलवे रोड पुलिस चौकी के नजदीक स्थित एक मॉडल शाप पर बुधवार की शाम चार बजे पांच युवकों ने पहुंचकर शराब मांगी। सेल्समैन के पैसे मांगने पर उसको जमकर मारापीटा और दुकान का शीशा तोड़ दिया।
बाद में चार बोतल अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अतरपुरा चौपला पर स्थित रेलवे रोड पुलिस चौकी के पास एक मॉडल शॉप पर पवन कुमार सेल्समैन है।
करीब चार बजे पांच युवक दुकान पर पहुंचे और सेल्समैन से शराब देने को कहा। उसने उनसे पैसे मांगे तो वे सभी नाराज हो गए। सेल्समैन को जमकर पीटा और शीशे तोड़ दिए। इसके बाद पांचों युवक वहां से चार बोतल अंग्रेजी शराब लेकर भाग गए।
बाद में सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी। इस संबंध मेंपुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल यादव का कहना है कि इस तरह किसी भी दुकान पर वारदात करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल युवकों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।