फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट की फर्जी सूचना देने पर सेल्समैन गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि शनिवार की रात गांव शाहपुर चौधरी में स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन राजेश निवासी गढ़ ने पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात युवकों ने पिटाई कर दुकान में मौजूद 34 हजार 430 रुपये की नकदी लूट ली है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामला संदेहजनक लगने पर शराब की दुकान संचालक को भी इस बारे में सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। दुकान संचालक ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी संतोष कुमार ने भी वहां पहुंचकर सेल्समैन से पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। दुकान संचालक ने आरोपी के खिलाफ ही अमानत मेंं ख्यानत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। सूचना के आधार पर सोमवार को आरोपी राजेश निवासी उपाध्यायनगर गढ़ को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके पास से शराब की दुकान से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। जिसे अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें