फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शराब लेने आए युवक को ही अंदर घसीटकर ले गए सेल्समैन, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखें वायरल वीडियो

Sun, 10 Aug 2025 11:05 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

सेल्समैनों द्वारा युवक की पिटाई करने पर ठेके के बाहर खड़े कुछ ग्राहकों ने इसमें हस्तक्षेप किया। इसके बाद सेल्समैन शांत हुए और युवक को पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। युवक ठेके से निकलकर यहां से चला गया।
विज्ञापन
मारपीट सीसीटीवी में हुई कैद - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड अतरपुरा के पास एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्यरत दो सेल्समैनों ने शराब लेने आए एक युवक को ठेके के अंदर घसीटकर लात-घूसों व प्लास्टिक पाइप से बेहरमी से जमकर पीटा। ठेके पर मौजूद अन्य ग्राहकों के हस्तक्षेप के बाद सेल्समैनों ने पिटाई करने के बाद युवक को छोड़ दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

वायरल वीडियो शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। शुक्रवार की रात एक युवक गढ़ रोड अतरपुरा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब लेने गया था। ठेके के बाहर खड़े युवक की सेल्समैनों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों सेल्समैन बाहर पहुंचे और युवक को घसीटकर ठेके के अंदर ले आए। 

विज्ञापन

इसके बाद सेल्समैनों ने नीचे गिराकर युवक को लात घूसों व प्लास्टिक के पाइप से बेरहमी से जमकर पीटा। सेल्समैनों द्वारा युवक की पिटाई करने पर ठेके के बाहर खड़े कुछ ग्राहकों ने इसमें हस्तक्षेप किया। इसके बाद सेल्समैन शांत हुए और युवक को पिटाई करने के बाद छोड़ दिया। युवक ठेके से निकलकर यहां से चला गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। युवक द्वारा तहरीर देने पर सेल्समैनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें