सिंभावली। क्षेत्र के गांव हरोड़ा में देशी शराब ठेके पर उधार शराब न देना सेल्समैन को भारी पड़ गया। आरोपी ने सेल्समैन पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद बदायूं के कस्बा उसेद निवासी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि वह गांव हरोड़ा में स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन के पद पर तैनात है। पीड़ित ने बताया कि 11 अगस्त की रात करीब नौ बजे ठेके पर गांव निवासी मनीष अपने साथी अतुल के साथ आया और उससे उधार शराब मांगने लगा। उसने मना कर दिया तो आरोपी नाराज हो गए और दुकान की साइड में खड़े हो गए। कुछ देर के बाद जब वह दुकान के बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने ठेके में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।