क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद खिलाडी को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी देते कोच। संवाद
हापुड़। सलाई स्थित एमसीए क्रिकेट अकादमी के मैदान पर रतुपुरा क्रिकेट टीम और सलाई क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें सलाई क्रिकेट टीम ने 15 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर सलाई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 264 रन बनाए। इसमें काशिद ने 75 रन, मतीन ने 46 रन और मान ने 35 रन का योगदान दिया। रतुपुरा क्रिकेट टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अफसर ने तीन विकेट और मोहम्मद दानिश ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतुपुरा क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी 19.5 ओवर में 249 रन पर ढेर हो गए। इसमें सलीम ने 62 रन, मजहर ने 52 रन और अजहर ने 50 रन का योगदान दिया। सलाई क्रिकेट टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मान ने चार विकेट, अम्मार ने तीन विकेट, जावेद ने दो विकेट हासिल किए।
एमसीए क्रिकेट अकादमी के कोच राशिद अली ने बताया कि मैच में मान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जबकि अम्मार को बेस्ट बॉलर और काशिद को बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया।