फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फंदा लगाकर साधु ने की आत्महत्या, लिखा- 38 साल से तनाव में था

विज्ञापन
मृतक हैमदेव। फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्रजघाट। गंगानगरी के मछली-बंदर मठ में रहने वाले साधु हैमलाल उर्फ हैमदेव आश्रम (करीब 60 वर्ष) का शव सोमवार की सुबह आश्रम के कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि वह मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। वह पिछले 38 साल से तनाव में थे और उनकी मौत के लिए आश्रम का कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सोमवार को ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना मिली कि आश्रम के कमरा नंबर 40 में साधु हैमलाल उर्फ हैमदेव का शव छत के पंखे से लटका हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मठ में पहुंची। पुलिस कर्मियों ने शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर गहनता से जांच की।

हैमलाल के गुरु भाई प्रवेशदेव आश्रम ने बताया कि वे मूल रूप से नेपाल के निवासी थे। करीब 23 साल पहले वह आश्रम पहुंचे थे। उन्होंने महंत रामदेव से दीक्षा ली थी और उनके शिष्य बनकर यहीं आश्रम में रहने लगे। उन्होंने अपना पूरा जीवन आश्रम को समर्पित कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि साधु के कपड़ों की जेब से मिले सुसाइड नोट की पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें