फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : कल बंद हो जाएगा पोर्टल, 1543 ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश पाने वालों के आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार तक 1543 ने आवेदन किए, जबकि पोर्टल अब 25 मार्च को बंद होगा। तमाम अधिकारियों को इस कार्य में लगाया गया है, ताकि छात्रों को योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

आरटीई के तहत गरीब वर्ग के छात्रों को कॉन्वेंट स्कूलों में प्रवेश मिलता है। इस बार योजना को प्रभावी बनाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुरुआती दो चरण बेहद असरदार रहे हैं, अब अंतिम चरण चल रहा है।
अधिकांश नामचीन स्कूलों की सीटें लगभग भर गई हैं, लेकिन अभी भी स्कूलों में सीटें अवशेष हैं जिन्हें तीसरे चरण में आवेदन प्रक्रिया से भरा जाना है। 12 मार्च से छात्रों के लिए पोर्टल खोला गया था। सोमवार तक 1543 छात्रों ने आवेदन कर दिया है। अधिकारियों ने गांव, मोहल्लों में जाकर पात्र छात्रों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने की अपील की है। वहीं, कुछ स्कूल आरटीई संबंधी समस्याओं को लेकर मंगलवार को डीएम से मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें