सिंभावली। गांव राजपुर निवासी रिटायर्ड फौजी सिंभावली कस्बे में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रहे थे। रेलवे रोड के सामने साप्ताहिक बाजार से उनके बैग में रखी एक लाख रुपये की नकदी किसी ने निकाल ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित मुनाजर ने बताया कि मंगलवार को सिंभावली कस्बे में स्थित स्टेट बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले थे। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार में किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग की चेन खोलकर उसमें रखे रुपये निकाल लिए। जानकारी होते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं लग पाया है। पीडि़त ने बृहस्पतिवार को दोबारा थाने पहुंचकर नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।