फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गढ़ में 17 जुलाई तक रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 15 Jul 2023 10:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ मेले के लिए भारी वाहनों का आवागमन बंद करते हुए रूट डायवर्जन किया हुआ है। वहीं शिवरात्रि पर्व संपन्न होने के बाद भी गढ़ क्षेत्र में 17 जुलाई की दोपहर तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन


गंगा पार के जनपद मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल समेत अन्य जनपदों के शिवभक्त श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। शनिवार को शिवरात्रि पर्व के उपरांत भी ब्रजघाट से गंगापार के जनपदों की कांवड़ यात्रा जारी रहेगी। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के बाद रविवार (आज) से एक बार फिर विभिन्न जनपदों के शिवभक्तों का आगमन गंगानगरी में होगा।

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि सावन माह के दूसरे सोमवार के लिए कांवड़ भरने के लिए आने वाले शिवभक्तों के लिए हापुड़ के सोना पेट्रोल पंप से 17 जुलाई की दोपहर तक भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। जहां से भारी वाहनों को बुलंदशहर होते हुए निकाला जाएगा। वहीं गंगा पुल की एक साइड शिवभक्तों के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें