फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेले में श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर कल से बदलेगा रूट

Fri, 08 Nov 2024 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। चारों ओर श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर दिखाई दे रहे हैं। गंगा किनारे तंबुओं की नगरी बस गई है। उधर, श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत 10 नवंबर की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और अन्य बड़े वाहनों की एंट्री बंद हो जाएगी। रुट डायवर्जन 16 नवंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस दौरान हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो सके।
विज्ञापन


इस तरह रहेगा रूट डायवर्जन

- बाहरी जनपद डायवर्जन प्लान

1- दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : दिल्ली से वाया डासना ईस्टर्न पेरीफेरल रोड सिकंदराबाद (बुलंदशहर), बुलंदशहर- नरौरा डिबाई-बबराला-बहजोई-चंदौसी होते हुए जाएगा।

2- मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात : मेरठ वाया मवाना रोड, मीरापुर, बैराज, बिजनौर, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए भेजा जाएगा।

3- मुरादाबाद से गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात :

(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, बिजनौर, मीरापुर, बैराज, मवाना, मेरठ से गाजियाबाद होते हुए जाएगा।

(ख) मुरादाबाद व अमरोहा से वाया जोया, नोगांवा सादत, नूरपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, बैराज, मवाना, मेरठ से गाजियाबाद होते हुए भेजा जाएगा।

4- गजरौला से दिल्ली एवं गाजियाबाद की ओर जाने वाला यातायात : गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, मीरापुर, बैराज, मवाना, मेरठ से गाजियाबाद होते हुए जाएगा।
विज्ञापन


5- मेरठ से बुलंदशहर, संभल व रामपुर की ओर जाने वाला यातायात : किठौर (मेरठ) वाया मुदाफरा, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पट्रोल पंप चौराहा, गुलावठी, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी के रास्ते जाएगा।

जनपद के अंदर का डायवर्जन प्लान

1- दिल्ली/पंजाब/हरियाण/राजस्थान से मुरादाबाद/बरेली जाने वाला यातायात : दिल्ली,पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की ओर से आकर मुरादाबाद,बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन लाल कुआं से दादरी, सिकंदराबाद तथा डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकदंराबाद, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे। यदि कोई भारी वाहन किसी कारण डासना से छिजारसी टोल प्लाजा पर आता है, तो ऐसे वाहन को यूटर्न कराकर वापस पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा।

2- गाजियाबाद से मुरादाबाद,बरेली जाने वाला यातायात: जनपद गाजियाबाद की ओर से आकर मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप से होकर गुलावठी, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

3- हापुड से बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले वाहन : सोना पेट्रोल पंप से होकर गुलावठी, जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।

4- अलीगढ़, बुलंदशहर की ओर से आने वाला यातायात : अलीगढ, बुलंदशहर की ओर से आकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन सोना पेट्रोल पंप से ततारपुर चौराहा, टियाला अंडर पास होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

5- मेरठ से बुलंदशहर, अलीगढ़ की ओर जाने वाला यातायात : मेरठ से आकर टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी की ओर अपने गंतव्य को जाएंगे।

6- दिल्ली की तरफ से शाहजहांपुर, बरेली, लखनऊ को जाने वाली लंबे रूट की बसें, मिनी ट्रक स्याना से डायवर्ट कराकर जनपद बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें