फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 15 जून की दोपहर 12 से हाईवे पर भारी वाहनों का रहेगा रूट डायवर्जन

Mon, 10 Jun 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला
विज्ञापन


ब्रजघाट। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व 16 जून को है, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार की शाम एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने गंगानगरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं 15 जून की दोपहर से 17 जून की दोपहर तक हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


एसपी अभिषेक वर्मा ने गंगा नगरी में मुख्य स्नानघाट, पलवाड़ा रोड, गंगा पुल, पार्किंग स्थल आदि का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ गंगा दशहरा हिंदू धर्म के लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है, जिसे लेकर लाखों भक्तों के ब्रजघाट पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में हाईवे को जाम मुक्त बनाए रखना काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 15 जून की दोपहर से 17 जून तक रूट डायवर्जन रहेगा, आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाए। यदि इसमें लापरवाही बरती गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाहरी स्थानों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सही ढंग से खड़ा कराने के लिए अस्थाई पार्किंग का निर्माण करने, गंगा तट, बाजारों समेत हाईवे और संपर्क मार्गों पर पुलिस और यातायात कर्मियों की तैनाती और गंगा में भक्तों को डूबने से बचाने के इंतजाम का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीओ आशुतोष शिवम, इंस्पेक्टर नरेश धीमान, ब्रजघाट चौकी इंचार्ज इंद्रकांत यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें