फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू, ब्रजघाट पुल से नहीं गुजर सकेंगे

विज्ञापन
ब्रजघाट पहुंचे भारी वाहनों को वापस करते यातायात कर्मी। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ और अमरोहा पुलिस ने गंगा पार के कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन शुरू किया है। ब्रजघाट गंगा पुल से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। यह व्यवस्था कांवड़ मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए लागू की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को सिंभावली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जा रहा है। ब्रजघाट में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को नियंत्रित करना शुरू कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि ब्रजघाट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भारी वाहनों को वापस भेज रहे हैं। ऐसे वाहनों को स्याना रोड की तरफ से निकाला जा रहा है। फिलहाल, छोटे वाहनों को ही अमरोहा की ओर जाने की अनुमति दी जा रही है।

इस रूट डायवर्जन के चलते वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरना पड़ रहा है। पुलिस प्रशासन ने यह व्यवस्था उन कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की है। ये कांवड़िये अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, सीतापुर और बरेली समेत विभिन्न क्षेत्रों की ओर रवाना होंगे। इन क्षेत्रों के शिव भक्त सावन के तीसरे सोमवार को अपने-अपने शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


जीरो ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी
रविवार को नेशनल हाईवे 09 पर जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने की तैयारी है। इसके तहत कांवड़ियों की आवाजाही वाले मार्गों पर सामान्य वाहनों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर बैरिकेडिंग और डायवर्जन प्वाइंट के जरिये वाहनों को निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। यह कदम शिव भक्तो की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

पुलिस की अपील और निरंतर निगरानी
पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से डायवर्जन व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। उनसे बैरिकेडिंग को पार करने का प्रयास न करने को कहा गया है। भक्तों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस और यातायात टीम लगातार मार्गों पर निगरानी रख रही है। रूट डायवर्जन के कारण ब्रजघाट और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें