फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट का खुलासा, एक महिला समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रिलायंस रोड पर एमवी एग्रो इंड्स्ट्रीज कंपनी के मैनेजर से हुई नौ लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ का बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया था। जबकि इनकी सहयोगी आरोपी महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से लूट हुए 7.90 लाख रुपये, घटना में प्रयुक्त कार व अवैध असलहा बरामद किया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार व स्वाॅट टीम प्रभारी सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार की रात गांव परतापुर रोड की तरफ कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने आती हुई एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार में सवार दो व्यक्ति पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे थे। पुलिस का पीछा करने पर दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर खेतों में भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर लड़खड़ाकर गिर गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंद्रा निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली हालपता मिशलगढ़ी व नईम निवासी गांव कुसलिया जिला गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी एक महिला साथी के साथ सोमवार को रिलायंस रोड पर कृषि यंत्र कर्मचारी के साथ नौ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम देकर फरार होना स्वीकार किया। पुलिस टीम ने आरोपियों की सहयोगी आरोपी महिला हसीन निवासी बापूधाम जिला गाजियाबाद को भी हिंडालपुर कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इंदजीत उर्फ इंद्रा व नईम पर दिल्ली, हरियाणा और गाजियाबाद व हापुड़ में हत्या, लूट, धोखाधड़ी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 21 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिसकर्मी बताकर कंपनी कर्मचारी को दी थी लिफ्ट
सीओ ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत उर्फ इंद्रा शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी घटना के समय कार चला रहा था। जबकि आरोपी नईम व महिला हसीन कार में दंपती बनकर बैठे थे। आरोपी इंद्रजीत ने कार उदयराम के पास रोककर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा था कि कहां जाओगे और बैग में कितने रुपये ले रखे हो। आरोपी की बात पर विश्वास कर उदयराम बैग में नौ लाख रुपये होने की बात कहते हुए कार में बैठ गए थे।
विज्ञापन

पांच-छह वर्ष पहले गाजियाबाद में की थी लाखों रुपये की लूट
सीओ ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत उर्फ इंद्रा ने पांच छह वर्ष पहले इसी तरह गाजियाबाद के साहिबाबाद से एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर उन्हें मसूरी में लूट की घटना को अंजाम देकर आसानी से भाग गया था। उन्होंने आरोपी को उस समय गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को हुई कंपनी मैनेजर से लूट होने के बाद आरोपी इंद्रजीत द्वारा गाजियाबाद में की गई लूट की घटना उन्हें याद आई। जिसके बाद वह पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुट गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें