फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे हुए फुस्स, रोडवेज नहीं उपलब्ध करा पाई बस

Tue, 01 Nov 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बहनें हुई परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैया दूज पर बेहतर बस संचालन का दावा करने वाले रोेडवेज निगम के अफसरों के दावे मंगलवार को फुस्स हो गए। दिनभर रोडवेज बसों की कमी के कारण बहनों को यात्रा करने के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


उन्हें घंटों बस स्टॉप पर खड़े होने के बाद बसें मिलीं। उधर, डग्गामार वाहन चालकों ने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। दीपावली के पूर्व स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे किए थे,

मगर यह दावे खोखले साबित हुए। स्थिति यह रही कि भैयादूज पर मंगलवार को दिन भर बसों की संख्या कम रही। इस कारण बसों का संचालन काफी देर में हो रहा था। जो बसें स्टॉप पर आ रही थीं, उसमें इतनी ज्यादा भीड़ थी कि उसमे पांव रखना भी दूभर था।
विज्ञापन


बहुत से यात्रियों ने घर पहुंचने के लिए अन्य विकल्प तलाश लिए। यात्रियों ने डग्गामार वाहनों में यात्रा करने में भलाई समझी। डग्गामार वाहनों के चालकों ने भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूल किया।

वहीं, गढ़मुक्तेश्वर में भी वाहनों की कमी के चलते बहनों को आवागमन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे स्याना चौपला पर मुरादाबाद की तरफ से आ रही रोडवेज बस आकर रुकी, महिलाओं की भीड़ उस पर टूट पड़ी।

बस में बैठना तो दूर बल्कि खड़े होने का स्थान नहीं मिला। एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो सके इसका ध्यान रखा जाता है। भैयादूज पर भी अतिरिक्त बसें चलाई गई। बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए थे।

भैयादूज के अवसर पर सुबह से ही बहनों की भीड़ नगर के बस स्टॉप पर उमड़नी शुरू हो गई। बुलंदशहर रोड पर काफी देर तक यात्री बसों के इंतजार में खड़े रहे। पीछे से बसें फुल होकर आने से भी यात्री परेशान रहे। वहीं, मेरठ रोड पर भी सवारियां घंटों बसों का इंतजार करती नजर आईं।

रोडवेज बसों की किल्लत के चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जीआरपी, आरपीएफ के जवानों को व्यवस्था बनाने काफी मशक्कत करनी पड़ी।  

भाइयों से मिलने जाने के लिए हाईवे पर अधर में अटके ओवरब्रिज के पास कई महिलाएं अपने पतियों के साथ खड़ी थीं। काफी देर इंतजार करने के बाद भी महिलाओं को बस नहीं मिली। इसी बीच एक डग्गामार वाहन आकर रुका तो लोग उस ओर दौड़ पड़े। रोडवेज बसों के आभाव के चलते डग्गामार वाहनों ने खूब चांदी काटी।  

भैया दूज के दिन मंगलवार को हाईवे पर वाहनों के दबाव के चलते पिलखुवा बस स्टैंड के पास दो घंटे तक जाम लगा रहा। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।  

गत कई दिनों से त्योहारों के चलते हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में हाईवे पर कभी भी जाम लग जाता है। मंगलवार को भैयादूज पर दोपहर एक बजे हाईवे पर पिलखुवा बस स्टैंड के पास जाम लगना शुरू हो गया।

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसकर वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

जाम लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर करीब तीन बजे जाम खुलवाया। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वाहनों के दबाव के चलते जाम लगा था, जिसे खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें