फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंदगी और जलभराव से बदहाली का शिकार रोडवेज बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़। शहर के मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डा लंबे समय से बदहाली का शिकार है। परिसर में गहरे गड्ढे और गंदगी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन

बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे यात्रियों को बस से उतरने-चढ़ने में परेशानी होती है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। हापुड़ डिपो से 134 बसों का संचालन लखनऊ, दिल्ली, हरिद्वार सहित कई मार्गों पर होता है। हजारों यात्री रोजाना बस अड्डे से आवागमन करते हैं। बस स्टैंड पर जलभराव और गंदगी कई वर्षों से बनी हुई है। कीचड़ और जलभराव से बच्चों व बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। यात्रियों को कीचड़ भरे रास्तों से पैदल चलना पड़ता है।
बस अड्डा परिसर में कूड़े के ढेर भी लगे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गड्ढों को जल्द ही मिट्टी से भरा जाएगा। परिसर में फैली गंदगी की भी सफाई कराई जाएगी। उन्होंने रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया। बस अड्डे के बाहर अतिक्रमण और डग्गामारी भी एक समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें