फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रक्षाबंधन मनाकर लौटी बहनों ने झेली परेशानी

Sun, 10 Aug 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। रक्षाबंधन मनाकर भाइयों के घरों से लौट रही बहनों का सफर रविवार को मुश्किलों में बदल गया। बसों के इंतजार में तो बहनें परेशान हुईं, वहीं जो मिली भी उनमें इतनी भीड़ थी कि बहनों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। सोमवार को भी नौकरी, व्यवसाय करने वाले लोग अपने काम पर लौटेंगे, ऐसे में उन्हें भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर बहनों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने सभी मार्गों पर बेहतर व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन त्योहार के दिन लोकल मार्गों के साथ ही लंबी दूरी के मार्गों पर भी व्यवस्था चौपट हो गई। बहनों को भाइयों के घर जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। रविवार को त्योहार मनाकर लौट रही बहनों का सफर भी मुश्किलों से भरा रहा।

दिल्ली-नोएडा मार्ग पर प्रत्येक 15 मिनट में बस संचालन का दावा किया जाता है, लेकिन रविवार को आधा घंटे तक बसों के इंतजार में बहनें इधर उधर भटकती रही। जैसे ही बस पहुंचती तो एक दूसरे से पहले बस में सवार होने की होड़ में धक्कामुक्की भी हुई। मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर बसें पीछे से ही भरकर आ रही थीं। ऐसे में चालक स्टॉप पर बस रोके बिना ही निकल गए। जिन बसों का ठहराव हुआ उनमें भीड़ अधिक होने के कारण बहनों को खड़े होकर यात्रा करना पड़ा। किठौर, मोदीनगर मार्ग पर भी यही हाल रहा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि रविवार को बस का संचालन नियमित रूप से किया गया। कुछ मार्गों पर जाम की स्थिति के कारण थोड़ी देर के लिए परेशानी हुई, जिसे जल्द ही दूर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें