फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रोडरेज में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। मसूरी-गुलावठी मार्ग स्थित सिवाया गांव के गेट के सामने रोडरेज की घटना को लेकर गांव नारायणपुर के लोगों ने गाजियाबाद जा रहे बुलंदशहर निवासी कार चालक और महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। घटना की जानकारी होने पर दूसरे वर्ग के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर धारदार हथियार और पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गांव सपनावत निवासी दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुलंदशहर निवासी प्रशांत कुमार अपनी कार से अपने परिवार के साथ गाजियाबाद जा रहा था। जैसे ही वह सिवाया गेट के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक डंपर चालक की लापरवाही के चलते कार सड़क से नीचे खेत में उतर गई। डंपर चालक मौके से वाहन को लेकर भाग गया। उधर कार चालक प्रशांत ने डंपर का पीछा कर उसे नारायणपुर में ओवरटेक करके पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में हुई कहासुनी देखकर गांव नारायणपुर के लोग चालक के पक्ष में एकत्र हो गए। लोगों ने प्रशांत और उसकी कार में सवार महिलाओं के साथ मारपीट कर दी।
घटना की जानकारी होने पर सपनावत गांव के कुछ युवक नारायणपुर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालत गंभीर होने पर अजय और मोहन को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी जुटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें