फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नान से हापुड़ तक सड़क का निर्माण शुरू, दर्जनों गांवों का सुधरेगा आवागमन

विज्ञापन
रामपुर रोड होता सड़क का निर्माण कार्य। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ से गांव नान तक करीब सवा चार किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने शुरू करा दिया है। इस सड़क के बनने से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क ऊंची उठकर बनवानी चाहिए थी। अभी यह खेतों के लेवल में है जिस कारण कुछ ही दिनों में टूट जाती है।
विज्ञापन

नान से गिरधरपुर, तुमरैल, भटियाना, रामपुर समेत कई गांवों को जोड़ते हुए यह सड़क बुलंदशहर रोड चुंगी तक बनाई जा रही है। पिछले दिनों इस सड़क का निर्माण बरसात के कारण रोक दिया गया था। अब बरसात रुकने पर फिर से तेजी से यह कार्य शुरू करा दिया गया है।
इस सड़क की लंबाई करीब सवा चार किलोमीटर है और चौड़ाई 3.75 मीटर है। वर्तमान में पूरी सड़क टूटी है, जिसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। दो सेंटीमीटर मोटाई की यह सड़क तैयार हो रही है। इस सड़क के जरिये लोग हापुड़ से विभिन्न गांव होते हुए धौलाना तक भी पहुंच सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि दो दिन के अंदर यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा जिलेभर में बरसात के कारण रुके 20 करोड़ से अधिक लागत के अन्य कार्य भी तेजी से शुरू करा दिए गए हैं। बरसात के बाद जो सड़कें टूटी हैं उनका भी सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही इनका प्रस्ताव भेजकर, ये सड़कें भी दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन के अंदर यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा। सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें