फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 43 लाख से बनेगी बाग कॉलोनी की सड़क और नाला

विज्ञापन
गढ़ नगर की बाग कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर की बाग कॉलोनी के निवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। करीब 16 साल से जर्जर सड़क और जल निकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलेगी। नगर पालिका स्तर से भेजे गए प्रस्ताव को डूडा विभाग से स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत लगभग 43 लाख रुपये की लागत से 140 मीटर लंबी सड़क और नाले का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


मोहल्ला उपाध्याय नगर की बाग कॉलोनी में लंबे समय से सड़क खराब होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। अब स्वीकृत परियोजना के तहत सड़क के साथ-साथ नाले का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। परियोजना के पूरा होने से कॉलोनी के सैकड़ों परिवारों को बेहतर सड़क और साफ-सुथरा वातावरण मिल सकेगा। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि बाग कॉलोनी की सड़क और नाले के निर्माण के लिए डूडा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। इसे स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें