हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव सिमरौली में एनएच-9 पार कर रही एक युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने मामले में थाने में तहरीर दी है।
सिमरौली निवासी मीनू (26) पुत्री रामगोपाल देर रात 12 बजे हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।