फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हापुड़ में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी; तीन युवकों की मौत और एक गंभीर घायल

Fri, 15 May 2026 10:48 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। बहादुरगढ़ के गांव डेहरा के मोड़ पर हादसा हुआ है। घायल मेरठ अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
hapur road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा कार पलटने से हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके के गांव डेहरा में गुरुवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार, कार डेहराकुटी से वैठ की ओर जा रही थी। जैसे ही कार गांव डेहरा स्थित अंबेडकर भवन के सामने मोड़ पर पहुंची, तेज गति के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सरकारी वाहन, निजी गाड़ी और एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ मेडिकल को रेफर कर दिया।

 

मृतकों की पहचान मिथुन पुत्र कमल निवासी गांव अल्लीपुर नानई थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़ और विसांत त्यागी पुत्र राजेंद्र निवासी मेरठ के रूप में हुई है। वहीं घायल ललित पुत्र अशोक और रवि पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव हाजीपुर थाना स्याना जनपद बुलंदशहर बताए गए। 

 
विज्ञापन

इलाज के दौरान तीसरे युवक ने स्याना के हाजीपुर निवासी रवि (24) की भी मौत हो गई है। एक युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें