फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत दो की मौत

Mon, 29 Jun 2026 09:35 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

यूपी के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। निजामपुर में एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और पुरुष की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कार ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निजामपुर अंडरपास के ऊपर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना उस समय हुई जब बाइक सवार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने बाइक और दोनों शवों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए।

मृतकों की पहचान गाजियाबाद के बहरामपुर निवासी देवचरण उर्फ पिंटू और ममता के रूप में हुई। देवचरण उर्फ पिंटू राजेंद्र सिंह के पुत्र थे। दोनों विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल प्रभाव से दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें