फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ रालोद का प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
रालोद का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन योजना से असंतुष्ट होकर दिल्ली में एक पूर्व सैनिक की ओर से आत्महत्या किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को रालोद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर कार्यकर्ताओं ने भाजपा को बर्खास्त किए जाने की मांग की। रालोद के जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

उन्होंने केंद्र सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार झूठे वायदे कर जनता में भ्रम फैला रही है। वन रैंक वन पेंशन योजना में भी सैनिकों के साथ मोदी सरकार ने धोखा किया है।
विज्ञापन


युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि सैनिक का सम्मान सर्वोपरि है। मोदी सरकार ने सैनिकों के साथ बड़ा धोखा किया है। वन रैंक वन पेंशन योजना से सैनिक असंतुष्ट हैं,

लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या से राहत दिलाने के बजाय उल्टा सैनिकों का शोषण कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि सैनिकों के साथ किसानों से भी केंद्र सरकार ने बड़ा धोखा किया है।

फसल का मुनासिब दाम दिलाने के बजाय किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में प्रोफेसर अब्बास अली, मनोज तेवतिया, योगेश जाखड़, लोकेश प्रधान, जितेंद्र मलिक, सुनील त्यागी आदि मौजूद रहे। 

उधर, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा ने गढ़ रोड स्थित कार्यालय पर बैठक कर पूर्व सैनिक के आत्महत्या किए जाने पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस मौके पर पंडित रिंकू शर्मा, आशीष शर्मा, हरिओम शर्मा, गिरीराज शर्मा, हर्ष शर्मा, अविनाश शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें