फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऋषि राव बने धौलाना के नए उपजिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना तहसील में चल रहे अनशन और प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिलाधिकारी कविता मीणा ने कल्पना चौहान को उनके पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर एसडीएम (न्यायिक) ऋषि राव को धौलाना का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद प्रभावी हो गई है। अब ऋषि राव तहसील की सभी प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालेंगे। वह तहसील के राजस्व संबंधी कार्यों का भी निर्वहन करेंगे। ऋषि राव इससे पहले धौलाना में ही एसडीएम (न्यायिक) के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें