फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रिफाकत बने भाकियू लोकशक्ति के विधानसभा अध्यक्ष

विज्ञापन
भाकियू लोकशक्ति स्थापना दिवस मनाते कार्यकर्ता।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कुचेसर चौपला पर बुधवार को भाकियू लोकशाक्ति का छठा स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव राकेश त्यागी और जिलाध्यक्ष प्रभास त्यागी के नेतृत्व में केक काटा। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार कर प्रदेश महासचिव ने युसूफ अली को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। रिफाकत अली को गढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद का दायित्व दिया। वहीं, नासिर हुसैन को गढ़ तहसील प्रभारी बनाया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समेत प्रशासनिक स्तर से किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। गन्ना भुगतान न मिलने, निराश्रित पशुओं द्वारा फसल बरबाद करने से किसान परेशान हैं। इसके अलावा किसी भी विभाग में किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो पा रही है। अपना हक पाने के लिए किसानों को एकजुट होकर एक मंच पर आना चाहिए। भाकियू लोकशक्ति हमेशा किसान हित के लिए संघर्ष करने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ माहिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मोहित त्यागी, फरमान अली, तुफैल अहमद, अब्दुल बारी, फैजान चौधरी, अरुण त्यागी, नासिर खान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें