हापुड़। अमृत भारत योजना में शामिल हापुड़ रेलवे स्टेशन को विकसित करने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल इंजीनियर विपिन कुमार ढींगरा ने बुधवार को स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
सहायक मंडल इंजीनियर विपिन कुमार ढींगरा ने निरीक्षण कर स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए की जा रहीं तैयारियों और स्टेशन पर कार्यालर्यों के शिफ्टिंग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द काम शुरू कराने के निर्देश दिए।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार ने बताया कि पार्सल कार्यालय बनाने के लिए पार्सल कार्यालय को शिफ्ट किया जा चुका है, पुस्तकालय और टिकट निरीक्षक कार्यालय को भी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।