फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने दिया त्यागपत्र

Thu, 13 Feb 2025 10:07 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर रीति और नीति विरुद्ध काम करने का आरोप लगाते हुए संगठन से सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। क्षेत्र के 22 गांवों के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को इस्तीफा भेजा है।
विज्ञापन


सामूहिक त्यागपत्र भेजते हुए जिला मंत्री नीटू सिरोही ने बताया कि जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी संगठन को कमजोर बनाने पर लगे हैं, जिस कारण उनके नेतृत्व में सिंभावली खंड के करीब 22 गांवों की ग्राम समितियों के कार्यकर्ताओं ने अपना त्यागपत्र खंड मंत्री विजय गोस्वामी को दे दिया था। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष ने एक फरवरी को गांव ददायरा में बैठक की, जिसमें न पहुंचने पर उन्हें दायित्वमुक्त कर दिया गया। नीटू सिरोही का दावा है कि उनके साथ ही भूषण त्यागी, विजय गोस्वामी, देवेंद्र चौधरी, पूषन यादव, राजकुमार पिलानिया व अन्य लोगों ने संगठन छोड़ दिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सोलंकी का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त कार्यकर्ता ही इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें