फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण न मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

Wed, 15 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर हुई पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को ततारपुर स्थित वृंदा गार्डन में जाट समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक आरक्षण नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद ततारपुर तिराहे तक जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की, साथ ही यहां पहुंचे एसडीएम सदर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। खास बात यह रही कि पंचायत के दौरान प्रशासन व पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

पंचायत को संबोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि केंद्रीय स्तर पर जाट एवं अन्य जातियां, जिनको प्रदेश स्तर पर तो आरक्षण मिला है लेकिन केंद्र स्तर में नहीं।
विज्ञापन


उसके लिए संसद में लंबित सांसद पीपी चौधरी के निजी बिल राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन बिल 2015 को केंद्र सरकारी बिल मानते हुए शीघ्र पास कराए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जाट आंदोलन में शहीद व घायल हुए लोगों को सरकार मुआवजा और सरकारी नौकरी दें।

उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से जोरशोर से चलाने का आह्वान किया। समिति के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक जाट समाज को हक नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा।

जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र चौधरी ने कहा कि जाट समाज के लोगों की जायज मांग को केंद्र सरकार जल्द पूरा करें। हरियाणा की जेलों में बंद निर्दोष लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। बाद में समिति के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर मीनू राणा को सौंपा।

पंचायत का संचालन पूर्व प्रधान कर्मवीर सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज तेवतिया, डॉ. केपी सिंह, रामपाल सिंह, संदीप चौधरी, सुशील कुमार बब्बल, अजयवीर सिंह, राजवीर सिंह, मूलचंद सिंह, हेमराज सिंह, विवेक चौधरी, विवेक, संजीव कुमार, श्यामसुंदर, अमित व मूलचंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें